फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने पेट्रोलियम मूल्य वृद्धि पर पुतला फंका

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


हर दिन तेजी से बढ़ते पेट्रोल डीजल के दामों से महंगाई की दर लगातार बढ़ती जा रही है। जिससे आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेसियों ने अयोध्या कुटी मैरिस रोड से सेंटर प्वाइंट तक जुलूस निकाल कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

आक्रोशित कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला दहन कर पेट्रोलियम मूल्य वृद्धि को तत्काल वापस लेने की मांग उठाई। विवेक बंसल ने कांग्रेसियों को संबोधित करते हुए कहा कि यूपीए सरकार के मुखिया पीएम मनमोहन सिंह के कार्यकाल में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का मूल्य कई गुना अधिक था, लेकिन जनता पर इतना बोझ नहीं था।
विज्ञापन


आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम होने के बाद भी पेट्रोल और डीजल का मूल्य आसमान छू रहा है। जनता के पैसों की लूट हो रही है। कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करती रहेगी।
विज्ञापन


यहां पर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी हुई। इस मौके पर आगा युनूस, बृजेश शर्मा, आनंद बघेल आदि मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस ने पुतला फूंकने से रोकने का प्रयास किया और जब पुतला जलने से नहीं बच सका तो पुलिस ने जलते पुतले को पानी डालकर बुझाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें