फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बकाएदारों पर नगर निगम ने की सीलिंग की कार्यवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


नगर निगम ने अब बड़े बकाएदारों पर तालाबंदी की कार्यवाही की है। इसी क्रम में 1.50 लाख रुपये के बड़े दो बकायेदारों पर बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया गया।

नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव कुमार सिन्हा के नेतृत्व कर निर्धारण अधिकारी हर गोविंद सिंह यादव, कर अधीक्षक अजीत राय, सभापति यादव, राजेश गुप्ता की टीम ने जीटी रोड मालवीय पुस्तकालय मार्केट में स्पेयर पार्ट्स विक्रेता की दुकान पर तालाबंदी की कार्यवाही करते हुए नोटिस चस्पा किया गया।

इस संबंध में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि बड़े बकायेदारों पर नगर निगम द्वारा निरंतर कार्यवाही किये जाने की कार्ययोजना तैयार की गई है।
विज्ञापन


उन्होंनेे कार्यवाही के संबंध में बताया की जिन दो बकायेदारों पर कार्यवाही की गई उनको पूर्व में बिल, डिमांड नोटिस कुर्की आदि की सूचना के साथ-साथ निगम अधिकारियों द्वारा व्यक्तिगत रूप से टैक्स जमा करने के लिए कहा गया था। परंतु इनके द्वारा टैक्स न जमा करने पर ताला बंदी, नोटिस चस्पा की कार्यवाही अमल में लाई गई।
विज्ञापन


मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. सिन्हा ने समस्त करदाताओं से अपील करते हुए कहा कि नगर निगम का संपत्ति कर, गृहकर, ड्रेनेज कर, जलकर व अन्य नगर निगम कोष में जमा करा दें, अन्यथा विधिक कार्यवाही नगर निगम करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें