फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकेश नंदन की आयकर छापे की खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल के मालिक राकेश नंदन के प्रतिष्ठानों पर आयकर के छापों की कार्रवाई शुक्रवार को पूरी हुई। आगरा से आई आयकर की इंवेस्टीगेशन विंग की टीम के सदस्य दोपहर बाद वापस आगरा लौट गए।

इसी दौरान राकेश के पटना, कोलकाता और हैदराबाद के ठिकानों पर भी जांच पूरी की गई। आगरा की टीम के सदस्य अलीगढ़ से लैपटॉप, ज्वैलरी, बैंकों की एफडी, म्यूचुअल फंड, बीमा पॉलिसी, बैंक लॉकरों की पड़ताल कर साक्ष्य अपने साथ ले गई है। वहीं जमीनों के कागजात और दूसरे कुछ कीमती दस्तावेज भी टीम ले गई है।
विज्ञापन


जिसकी जांच करने के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई होगी। सूत्रों के मुताबिक राकेश नंदन को सात दिन बाद अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया जाएगा।

पूरी जांच में पटना में संचालित कारोबार में ही आयकर को समुचित जानकारी नहीं देने, कारोबार में खरीद बिक्री के दस्तावेज नियमानुसार नहीं रखने सहित अन्य कुछ मामले सामने आए हैं। जिन पर कार्रवाई हो सकती है।

मैरिस रोड के होटल में ठहरी थी टीम
आयकर विभाग की टीम के सदस्य मैरिस रोड के एक होटल में ठहरी थी, बुधवार की रात को ही राकेश के घर और आने जाने से संबंधित जानकारी जुटाई गई थी। एक स्थानीय अधिकारी ने टीम को कुछ जरूरी सूचनाएं मुहैया कराई थी। जिसके बाद शुक्रवार सुबह छापा शुरू हुआ।
विज्ञापन


दो हजार से ज्यादा नोटिस अब होगी कार्रवाई
आयकर विभाग ने नोटबंदी से अब तक दो हजार से अधिक नोटिस जारी किए हैं। इन सभी नोटिस धारकों से आय के स्रोत, खर्च करने को लेकर हिसाब किताब मांगा गया है। इनमें से केवल 250 के जवाब ही विभाग को प्राप्त हुए हैं, बाकी लोगों ने जवाब नहीं भेजे हैं। माना जा रहा है अब इन सभी पर आयकर का शिकंजा कस सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें