फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई थानेदार-दरोगा बनने जा रहे कोतवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर बनने की प्रक्रिया चल पड़ी है और प्रदेश भर में 35 सौ के करीब दरोगाओं को कोतवाल बनाने की तैयारी है। इसके लिए वरिष्ठता सूची भी बन चुकी है, जिसमें अपने जिले के चार दर्जन के करीब थानेदार-दरोगाओं का नाम शामिल है। इन्हें होली के आसपास कोतवाल बनाकर प्रमोशन का तोहफा दिया जा सकता है।

यूपी पुलिस में दरोगा से कोतवाल बनाने संबंधी प्रमोशन कमेटी गठित कर दी गई है। इस कमेटी ने प्रत्येक जिले की वरिष्ठता सूची बनाकर तैयार कर ली है और कमेटी ने इस सूची पर आपत्तियां मांगी हैं।
विज्ञापन


यह आपत्तियां व दावे आने के बाद इन पर निर्णय लिया जाएगा और फिर प्रमोशन सूचना जारी कर दी जाएगी। इस सूची में अलीगढ़ जिले से एसओ हरदुआगंज डॉ. विनोद सिंह, एसओ अकराबाद विनोद कुमार, एसओ पिसावा संजय पांडेय, एसओ मडराक संजीव दुबे, एसओजी प्रभारी छोटेलाल, चुनाव सेल में तैनात मनोज कुमार, एसओ बरला, एसएसआई अतरौली सहित चार दर्जन दरोगाओं के नाम शामिल हैं।

इसके अलावा पूर्व में यहां तैनात रहे दरोगा व थानेदारों के नाम पर गौर करें तो विनोद यादव, अनुज कुमार, अजय कौशल, आनंद प्रकाश, रवि त्यागी आदि के नाम भी इस सूची में शामिल हैं। जिले में तैनात तमाम चौकी प्रभारी व थानों में तैनात दरोगाओं के नाम भी शामिल हैं। सभी को उम्मीद है कि इनको होली तक प्रमोशन का तोहफा मिल जाएगा।
विज्ञापन


एसएसपी राजेश पांडेय इतना ही बताते हैं कि प्रक्रिया चल रही है। जल्द प्रमोशन सूची जारी होने की उम्मीद है। इसके बाद जिले में थानों में कोतवाल तैनाती की समस्या भी दूर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें