न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या के विरोध में अचलताल पर केरल सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया।
परिषद के सहसंयोजक नानक राजपूत ने कहा कि वामपंथी का असली चेहरा है कि वह अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर देश की अखंडता को तोड़ने का प्रयास करते हैं। राष्ट्रहित में काम करने वाले परिषद नेताओं की हत्याएं कराते हैं।
महानगर मंत्री सीटू चौधरी ने राष्ट्रपति से केरल सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। उन्होंने केंद्र सरकार ने हत्याओं की जांच एनआईए से कराने की मांग की।