फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश से पोलियो के उन्मूलन में एएमयू का महत्वपूर्ण योगदान:पीवीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़। डॉ. जाकिर हुसैन फाउंडेशन के 14 वें वार्षिक समारोह के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले हस्तियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही 26 स्कूली छात्राओं को साइकिल एवं 28 महिलाओं को सिलाई मशीन भेंट की गई। उद्योगपति नदीम अख्तर तरीन को शान-ए-महफिल अवार्ड से सम्मानित किया गया।

यूनिवर्सिटी पालीटेक्निक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सह कुलपति प्रो. तबस्सुम शहाब ने कहा कि हिंदुस्तान से पोलियो के खात्मे में एएमयू का महत्वपूर्ण योगदान है। एएमयू की उल्लेखनीय भूमिका के कारण ही तत्कालीन कुलपति नसीम को याद किया जाता है। डब्लूएचओ के सर्विलांस में पता चला था कि पोलियो के शिकार बच्चों में करीब 90 प्रतिशत मुस्लिम बच्चे हैं।
विज्ञापन


उद्योगपति नदीम अख्तर तरीन ने कहा कि सर सैयद ने जो शिक्षा का द्वीप प्रज्वलित किया था, आज वह पूरे विश्व में फैल गया है। कार्यक्रम को आरएएफ कमांडेंट हिलाल फिरोज अहमद, आरिफा खानम शेरवानी, मुख्य नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, प्रो. समीना खान व संस्था की सचिव साजदा नदीम आदि ने संबोधित किया। संचालन डॉ. शारिक अकील एवं धन्यवाद ज्ञापित एसएम तौकीर आलम ने किया। नदीम राजा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

-
अवार्ड....
डॉ. नदीम अख्तर तरीन - शान-ए-महफिल
पेंटागन एक्सीलेंस अवार्ड - हिलाल फिरोज, संतोष कुमार शर्मा, प्रो. हकीम नईम अहमद खान, आरिफा खानम, डॉ. शारिक अकील, डॉ. दिव्या लहरी, डॉ. खान वासिक, ज्ञानेंद्र मिश्रा, डॉ. श्रद्धा राठी, डॉ. मेराज अली एवं दिनेश ज्वैलर्स

बेस्ट पेपर अवार्ड
प्रथम - मुजफ्फर मंजूर
द्वितीय - मना मुश्ताक
तृतीय - डॉ. उजमा खान
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें