फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली का फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी ने अब्दुल्ला कॉलेज चौराहा लाल डिग्गी पर एफडीआई (विदेशी प्रत्यक्ष निवेश) बिल के विरोध में केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली का पुतला फूंका।

जिला संयोजक परवेज अली खान ने कहा कि यूपीए सरकार के दौरान भाजपा रिटेल एफडीआई का घोर विरोध करती थी। अब अपनी सरकार के समय इसे पूरी तरह से लागू करने पर आमादा है।

मेक इन इंडिया का नारा देने वाली मोदी सरकार आखिर क्यों विदेशी कंपनियों पर मेहरबान होना चाह रही है। पहले यूपीए सरकार 49 फीसदी रिटेल एफडीआई लाई थी, जबकि मोदी सरकार ने उसको 100 फीसदी कर दिया है।
विज्ञापन


इसके अलावा यूपीए सरकार ने विदेशी कंपनियों के लिए 30 फीसदी सामान भारतीय बाजार से खरीदने की अनिवार्यता रखी थी, जबकि मोदी सरकार ने पांच साल के लिए उसको भी खत्म करके विदेशी कंपनियों को खुली छूट दे दी है।
विज्ञापन


इस अवसर पर मोनिका चावला, सतीश चंद्र शर्मा, सुहेल पठान, ठाकुर नरेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, नदीम अंजुम, जाकिर खान, कामिल खान, संजीव कौशिक, आशीष यादव, मोहम्मद यासीन, सलीम कुरैशी, मोहम्मद उबैद, समीर, चौधरी अरशद खान, आमान खान, यामीन अंसारी, आसिफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें