फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस अलीगढ़ का ग्रांड फिनाले 24 फरवरी को होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिस अलीगढ़ का ग्रांड फिनाले 24 फरवरी को
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

मिस अलीगढ़ का ग्रांड फिनाले 24 फरवरी को होगा। इसमें पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। मुंबई के निर्णायक होंगे। यह आयोजन एसजी डिस्पोजल एंड जीआरएम ग्रुप कर रहा है।

मंगलवार को एक होटल में ग्रुप के सचिन गंगल ने पत्रकारों को बताया कि 24 फरवरी को गायत्री पैलेस में ग्रांड फिनाले होगा, जबकि सेमीफाइनल मेलरोज इन होटल में होगा। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए 18 से 28 वर्ष की आयु की युवती व महिलाएं 3 और 4 को दुर्गाबाड़ी में ऑडीशन दे सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलका गंगल ने बताया कि पहले स्थान पर आने वाली प्रतिभागी को 51 हजार रुपये, दूसरे पर 31 हजार रुपये व तीसरे पर 21 हजार रुपये दिए जाएंगे। नीलिमा मलिक ने बताया कि इस आयोजन का मकसद प्रतिभाओं को निखारकर उन्हें प्लेटफार्म मुहैया कराना है। पत्रकारवार्ता में यतीश गोयल, किरन शर्मा, मनोज कुमार, विशाल ग्रोवर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें