वैभव पहले, सोनिया दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं मानवी
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
उत्तर प्रदेश सरकार व अमर उजाला ‘स्वच्छता जागरूकता पहल’ की ओर से आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इसमें वैभव शर्मा अव्वल रहे, जबकि सोनिया पुंढीर दूसरे और मानवी सिंघल तीसरे स्थान पर रहीं।
पिछले दिनों अलग-अलग स्कूलों में बच्चों ने ड्राइंग शीट पर ‘स्वच्छता जागरूकता’ पर चित्र उकेरे थे। सोमवार को अमर उजाला कार्यालय तालानगरी में टॉप टेन प्रतिभागियों को आमंत्रित करके उन्हें पुुरस्कृत किया गया। सबसे खास बात यह है कि टॉप टेन में 9 बालिकाओं ने जगह बनाई है। टॉप टेन में वैभव कक्षा नौ विजडम पब्लिक स्कूल, सोनिया कक्षा आठ, बीएलएस हाथरस, मानवी कक्षा नौ विजडम पब्लिक स्कूल, इंदु वर्मा कक्षा 10 बीपीएस, श्रुति गुप्ता कक्षा आठ सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज हाथरस, प्रियांशी सिंह कक्षा सात बीपीएस, रिया सेन कक्षा नौ मदर्स टच स्कूल, अंशिका मिश्रा कक्षा 10 आरएमपी पब्लिक स्कूल हाथरस, खदीजा ओएलएफ, चेष्ठा अग्रवाल कक्षा नौ लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल हाथरस शामिल हैं। इनमें श्रुति व खदीजा अपरिहार्य कारणों से उपस्थित नहीं हो पाईं।