फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने डेढ़ घंटे तक अलीगढ़-अतरौली मार्ग किया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों ने डेढ़ घंटे तक अलीगढ़-अतरौली मार्ग किया जाम
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला हरदुआगंज।

हरदुआगंज स्थित अनाज उपमंडी में धान के मूल्यों में एक ही रात में तीन सौ से लेकर पांच सौ रुपये तक की गिरावट ने सोमवार को व्यापारियों के होश उड़ा दिए। किसानों ने डेढ़ घंटे तक अलीगढ़-अतरौली मार्ग को जाम कर हंगामा काटा।

मजदूरों द्वारा 10 रुपये बोरे के बजाए 15 रुपये बोरे की मजदूरी करने तथा एक ही रात में धान के रेट गिरने से किसानों का माथा ठनक गया। किसानों ने जब अलीगढ़ मंडी के रेट लिए तो पता चला कि वहां पहले के रेटों पर ही धान लिया जा रहा है। किसानों ने अलीगढ़ का हवाला देते हुए दोबारा व्यापारियों से सही मूल्य देने की बात कही। जिसके बाद कुछ व्यापारियों ने किसानों से धान न खरीदने की धमकी दे डाली। इससे आक्रोशित हुए किसानों ने कुछ व्यापारियों की दुकानों को निशाना बनाते हुए पथराव व तोड़फोड़ शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामा बढ़ता देख अन्य व्यापारियों ने भी धड़ाधड़ अपने शटर गिरा लिए। इसके बाद गुस्साए किसानों ने थोक व्यापारियों पर मनमर्जी व शोषण का आरोप मढ़ते हुए मंडी गेट के सामने अलीगढ़ अतरौली रोड को जाम कर दिया तथा नारेबाजी करते हुए हंगामा काटा। जाम की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने किसानों को समझाते हुए जाम खोलने की बात कही, लेकिन किसानों ने उपजिलाधिकारी कोल को मौके पर बुलाने की जिद पकड़ ली। करीब डेढ़ घंटे के जाम व हंगामे के बाद पुलिस किसानों को समझाने में कामयाब रही तथा लोगों की परेशानी का हवाला देकर जाम खुलवाया। किसानों की मांग पर मौके पर पहुंचे अलीगढ़ मंडी सचिव विजेंद्र सिंह ने किसानों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार से उन्हें वाजिब मूल्य दिलाने का भरोसा दिलाया है। साथ ही गलत तरीके से धान की खरीद करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध कार्यवाही करने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें