फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता गृहियों का प्रशिक्षण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छता गृहियों का प्रशिक्षण शुरू
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत दो अक्तूबर तक जिले की सभी 902 ग्राम पंचायतों को खुले में शौच मुक्त कराने के लिए यूनिसेफ लखनऊ की टीम एवं पंचायती राज विभाग के संयुक्त तत्वावधान में चल रही सीएलटीएस का दूसरा चरण शनिवार से राज पैलेस में आरंभ हो गया।

कोल विधायक अनिल पाराशर, सीडीओ दिनेश चंद्र, उपायुक्त अमरेंद्र प्रताप सिंह व डीपीआरओ सुभाष ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इसके बाद स्वच्छता गृहियों को ग्राम पंचायतों को खुले में शौचमुक्त करने के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें ग्राम में पहुंचकर अपने लिए पांच दिन की रुकने की व्यवस्था सुनिश्चित करना, प्रधान, वार्ड सदस्य, अध्यापक, सचिव ग्रामपंचायत, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम, राशन कोटेदार, चौकीदार, लेखपाल, सफाई कर्मी, रोजगार सेवक, शिक्षामित्र आदि से जानकारी लेने के टिप्स दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही ट्रिगरिंग के लिए समय स्थान तय करना, खुले में शौच जाने वाले स्थानों की खोज से लेकर ग्राम में डुग्गी पिटवाना, मंदिर-मस्जिद से एलान करवाना समेत अन्य जानकारियां दी गई। इस मौके पर जिला प्रेरक मो. फराज, जिला कंसल्टेंट जिया अहमद खां, पुष्पेंद्र पचौरी, सीमा चौधरी, बहोरनलाल समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें