फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरेमें कैद बाइक चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद बाइक चोर, पर नहीं पहुंची पुलिस
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

महानगर के क्वार्सी थाना क्षेत्र के अवंतिका कालोनी में जिस सीसीटीवी कैमरे से कातिब राजकुमार के घर में डबल मर्डर की वारदात को खोला गया। उसी कैमरे में बाइक चोरों की तस्वीर कैद हो गई। हैरत की बात तो यह है कि बाइक चोरी की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची।
डीएस डिग्री कालेज के प्रबंधन समिति के सचिव राजकुमार अग्रवाल के घर मंगलवार रात उनके रिश्तेदार विमल कुमार घूमने आए थे। वह घर के बाहर बाइक खड़ी कर अंदर चले गए।
विज्ञापन

वापस लौटे तो बाइक नहीं थी। इस संबंध में पुलिस को कई बार फोन पर सूचना दी गई, लेकिन पुलिस घटना स्थल तक नहीं पहुंच सकी। जिस सीसीटीवी कैमरे में डबल मर्डर के अभियुक्तों की तस्वीर कैद हुई थी। उसी कैमरे में दो बाइक चोरों की तस्वीर कैद हो गई। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन


देर रात मैरिस रोड पर युवक से लूटा मोबाइल

महानगर के मैरिस रोड पर देर रात एक युवक से मोबाइल लूट लिया गया। कानपुर निवासी शुभम अवस्थी बुधवार को केला नगर स्थित अपने रिश्तेदार के घर आए थे। रात करीब दस बजे वह सेंटर प्वाइंट से पैदल-पैदल घर जा रहे थे। मैरिस रोड पर लुटेरे उनका मोबाइल लूटकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें