फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार को बंधक बनाकर लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार को बंधक बनाकर लाखों की डकैती
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

महानगर के थाना देहलीगेट के जमालपुर में शुक्रवार रात एक घर में डकैतों ने जमकर बवाल काटा। बदमाशों ने एक परिवार कां बंधक बनाकर लाखों की डकैती डाली।

इसकी खबर पाकर पहुंची पुलिस ने पीड़ित पक्ष से पूरी घटना की जानकारी ली। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

जलालपुर निवासी भूपेंद्र पुत्र साहब सिंह अपनी पत्नी के साथ घर में सो रहे थे, वहीं घर के दूसरी ओर किराएदार के परिजन भी गहरी नींद में थे। देर रात मौका पाकर घर में करीब छह डकैत घुस गए।

उन्होंने परिजनों सहित किराएदारों को भी बंधक बना लिया। साथ ही शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान डकैत डरा, धमका कर महिलाओं से जेवर, 25 हजार रुपये की नकदी सहित एक मोटर साइकिल भी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान डकैत घर में तकरीबन डेढ़ घंटे तक तांडव मचाते रहे। डकैतों के जाने के बाद परिजन बमुश्किल बंधन मुक्त हुए। उन्होंने तत्काल घटना की जानकारी परिजनों को दी। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी की। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें