पूर्व मंत्री आजम के खिलाफ थाने में तहरीर
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
पूर्व नगर विकास मंत्री आजम खां के बयान से एक बार फिर अलीगढ़ की राजनीति गरमाती नजर आ रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाना देहली गेट में तहरीर देकर देश-प्रदेश में दंगा भड़काने के प्रयास का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
बनियापाड़ा निवासी अतुल कुमार राजाजी, महावीरगंज निवासी ब्रजेश कंटक, रेलवे रोेेेेड निवासी पार्षद मनीष अग्रवाल वूल एवं पंकज शर्मा ने तहरीर में कहा है कि आजम खां का बयान ‘कश्मीर में भारतीय सेना के सैनिक महिलाओं के साथ बलात्कार करते हैं’ सेना का मनोबल गिराने वाला है।
इस बयान से अलीगढ़ के नागरिकों में काफी रोष है। सेना राष्ट्र रक्षा के कार्य में लगी रहती है। पूर्व मंत्री का यह कृत्य राष्ट्रद्रोह की श्रेणी में आता है।