प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से कराने और सुरक्षा व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी पुलिस के कंधों पर है। सोमवार को एसएसपी कलानिधि नैथानी ने जिला पुलिस की 18 टीमों को दूसरे जिलों के लिए रवाना किया। रवाना करने से पहले एसएसपी ने चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया।
एसएसपी ने बताया कि प्रदेश भर में होने वाले नगर निकाय चुनाव में ड्यूटी करने के लिए जिले से पुलिस टीम को आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद भेजा जा रहा है। फोर्स को बूथ ड्यूटी, शांति व्यवस्था, बैलेट बॉक्स, पोलिंग पार्टी एवं ईवीएम को सुरक्षित रखने की जानकारी दी गई। चुनाव ड्यूटी में जिले से 163 इंस्पेक्टर व दरोगाओं को भेजा गया है। वहीं 595 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबलों को रवाना किया गया है। इस मौके पर एसपी यातायात मुकेश चंद्र उत्तम, सीओ 112 कृष्ण गोपाल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो