फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिनर्जी क्लासेस में परीक्षा पूर्व तनाव से बचने पर कार्यशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


परीक्षा से पहले तनाव से कैसे बचें? इस विषय पर लक्ष्मीबाई मार्ग स्थित सिनर्जी क्लासेज में गुरुवार को एक कार्यशाला का आयोजन अमर उजाला के साथ मिलकर अपराजिता के तहत किया गया। इसमें मनोविज्ञान विशेषज्ञ डॉ. पूनम बत्रा और डॉ. मीनाक्षी सूद ने बच्चों को तनाव प्रबंधन के तरीके बताए। उन्होंने मोटीवेशनल स्पीच के साथ बच्चों का मनोबल भी बढ़ाया।


कार्यक्रम में पांच मई रविवार को होने वाली मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट और जेईई मेंस में चयनित अभ्यर्थी, जो जेईई एडवांस में हिस्सा लेंगे, उनको संबोधित किया गया। दोनों विशेषज्ञों ने कहा कि छात्रों को अपनी पढ़ाई के प्रति निरंतरता और समर्पण रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



साथ ही इसमें व्यवधान डालने वाले नकारात्मक व्यक्तियों और सोशल मीडिया से दूरी भी बनानी होगी। सहज, सकारात्मक तरीके से तनाव रहित होकर परीक्षा का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक डॉ. धीरेंद्र सिंह, शिक्षक पुरुषोत्तम, रमेश यादव, रविंद्र सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें