फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेंप टूटने के आदेश हुए रेंप नहीं टूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़। रेंप तोड़ने का पहले आदेश देने और बाद में रैंप नहीं तोड़ने पर किशनपुर के लोग गुरुवार को नगर निगम के सेवा भवन में पहुंच गए और वहां पर निगम कर्मियों के साथ उनकी नोकझोंक हो गई। बाद में सहायक नगर आयुक्त रंजीत सिंह ने मामले को शांत किया।


किशनपुर के रहने वाले लोकेश सोलंकी, इशांत चौधरी, मयंक, कोमल सिंह, आशीष कुमार, एसके सोलंकी, संदीप चौधरी ने नगर निगम को पत्र सौंपा है कि किशनपुर पुलिस चौकी के पास में मरघट के सामने गली में कई लोगों ने अपने अपने मकानों के आगे ऊंचे ऊंचे रैंप बना लिए हैं। गली 20 फीट चौड़ी है। लोगों ने 6-6 फीट तक रैंप निकाले जाने से गली में शेष स्थान बहुत कम रह गया है, जिससे वाहनों के आवागमन में बहुत परेशानी होती है। रैंप के सामने ही संबंधित लोग अपनी गाड़ियां खड़े कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैंप के साथ ही अशोक के पेड़ आदि लगा दिए गए हैं। सेवा भवन पहुंचने वालों का आरोप था कि पहले तो एक कर अधीक्षक ने रैंप तोड़ने के आदेश कर दिए। लेकिन बाद में रैंप तोड़े नहीं गए। जब पीड़ित लोग सेवा भवन पहुंचे तो वहां पर नगर निगम कर्मियों से उनकी गरमा गर्मी हो गई। मौके पर मौजूद सहायक नगर आयुक्त रंजीत सिंह ने कहा कि गली में जो भी समस्या आ रही है उसका समाधान कर दिया जाएगा। इसके लिए थोड़ा धैर्य और संयम रखें। इसके बाद ही मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें