फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने दिल्ली में भरी हुंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के तत्वावधान में छह सूत्रीय मांगों को लेकर अधिवक्ता मंगलवार को दिल्ली के जंतर मंतर पहुंचे और वहां प्रदर्शन किया।

दी अलीगढ़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश बाबू गुप्ता ने बताया कि अधिवक्ताओं के लिए चैंबर, बिल्डिंग निर्माण, इंटरनेट युक्त आधुनिक पुस्तकालय, शौचालय व महिला अधिवक्ताओं के लिए अलग से शौचालय, केंद्र सरकार के वार्षिक बजट में पांच हजार करोड़ का बजट अधिवक्ताओं व वादकारियों के वेलफेयर शामिल करने, अधिवक्ता और उनके परिजनों का बीमा कराने, नए अधिवक्ताओं को प्रेक्टिस के पांच वर्ष तक दस हजार रुपये प्रतिमाह भुगतान करने, अधिवक्ता की मृत्यु होने, गंभीर बीमार होने पर बार काउंसिल से बजट उपलब्ध कराने की मांगें प्रमुख हैं।
विज्ञापन



महासचिव अनूप कौशिक ने कहा कि अधिवक्ताओं की मांगों पर कोई भी सरकार ध्यान नहीं दे रही है। इसलिए अधिवक्ता शांतिपूर्ण तरीके से सड़क पर उतरे और जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अलीगढ़ टैक्स बार एसोसिएशन एवं अलीगढ़ डिस्ट्रिक्ट टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गिर्राज किशोर गुप्ता, राजमुकुट वार्ष्णेय, राजवीर शर्मा, आरके शर्मा, दि अलीगढ़ टैक्सेशन बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार कंसल, राजेंद्र गुप्ता, योगेश सारस्वत, ब्रजेश सिंह, अंशुमान गौतम, सुनीत गौतम, बृजेश रौतेला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें