फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में फैले बुखार की रिपोर्ट शासन को भेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


गत दिनों लोधा के गांव राइट और जवां के आजाद नगर में बुखार के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने अब तक की गई कार्यवाही से शासन को अवगत कराया। साथ ही सभी लोगों का विवरण भी भेजा।

सीएमओ डॉ. एमएल अग्रवाल की ओर से भेजे गए विवरण में कहा गया है कि 26 सितंबर को विधायक ठा. दलवीर सिंह द्वारा खैर के गांव राइट में चार लोगों की मृत्यु की सूचना दी गई थी। जवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा भी छेरत के आजाद तीन लोगों की मौत की सूचना दी गई।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों गांवों में जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व में टीमों को मौके पर भेजा गया। लोधा के राइट में में टीम ने 240 मरीजों का परीक्षण किया। 65 मरीजों की ब्लड स्लाइड बनायीं। साथ ही लार्वा रोधी छिड़काव, डीडीटी का छिड़काव और फागिंग करायी गई। जवां के छेरत में आजाद नगर में भी 253 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
विज्ञापन


150 मरीजों की ब्लड स्लाइड बनायी गई। चार को बुखार पाया गया। यहां पर भी लार्वा रोधी, डीडीटी का छिड़काव किया गया और फागिंग करायी गई। गांवों में सभी टीमों को लगातार हेल्थ कैंप लगाने के लिए निर्देशित कर दिया गया है। यह विवरण सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, निदेशक संक्रामक रोग, अपर निदेशक मलेरिया सहित अन्य अधिकारियों को भी भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें