फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूवमेंट रजिस्टर पर साइन कर बाहर जाए शिक्षिका

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वीमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को कार्य अवधि में बाहर जाने पर मूवमेंट रजिस्टर पर हस्ताक्षर करना होगा। वीमेंस कॉलेज की प्रिंसिपल के निर्देश के बाद कैंपस में खलबली मच गई है।


एएमयू वीमेंस कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो. नईमा खातून द्वारा 11 सितंबर 2018 को जारी नोटिस में कार्य अवधि में विभाग से बाहर जाने वाले शिक्षकों को मूवमेंट रजिस्टर पर हस्ताक्षर कर बाहर जाने को निर्देशित किया गया है। शिक्षक या शिक्षिका को यह भी बताना होगा कि वह कहा जा रहे हैं।
विज्ञापन


शिक्षकों के ट्रैक रिकार्ड को वीसी कार्यालय में भेजा जाएगा। प्रिंसिपल के नोटिस के बाद कैंपस में खलबली मच गई है। वीमेंस कॉलेज में कार्य का समय सुबह 8 से शाम 4 बजे तक है।

सवाल यह उठ रहा है कि एएमयू के विभिन्न विभागों एवं दूसरे कॉलेजों में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। मूवमेंट रजिस्टर सिर्फ वीमेंस कॉलेज में ही क्यों इस्तेमाल किया जा रहा है। इस संबंध में प्रिंसिपल प्रो. नईमा खातून का कहना है कि उनके प्रिंसिपल बनने से पहले से मूवमेंट रजिस्टर है।

वीसी औचक निरीक्षण में पहुंचते हैं और कोई शिक्षक नहीं मिलता है तो क्या जवाब देंगे। कम से कम जानकारी तो होनी चाहिए कि शिक्षक कहां गए हैं। उन्होंने कहा कि वीमेंस कॉलेज मुख्य कैंपस से दूर है।

यहां यंग टीचर एवं स्कालर भी पढ़ाने आते हैं। वह लैब, लाइब्रेरी या अपने मूल विभाग में गए हैं, तो उसकी जानकारी होनी चाहिए। प्रो. नईमा खातून ने कहा कि 90 प्रतिशत शिक्षकों को इस नोटिस से कोई शिकायत नहीं है।

दो-चार लोग तो हर जगह होते हैं। एएमयू पीआरओ आफिस के मेंबर इंचार्ज प्रो. शाफे किदवई का कहना है कि वीमेंस कॉलेज अंडर ग्रेजुएट कॉलेज है। बहुत से टीचर चले जाते है। इसकी जानकारी कॉलेज में होनी चाहिए कि वह कहां गए हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि दो रोज पहले सर शाह सुलेमान हॉल में प्रवोस्ट द्वारा नेकर-चप्पल पहनकर छात्रावास से बाहर जाने पर रोक लगाने को लेकर एएमयू सुर्खियों में आया था। मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि मूवमेंट रजिस्टर को लेकर एएमयू एक बार फिर चर्चा में आ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें