न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
जिला जज पीके सिंह ने दीवानी न्यायालय में न्यायिक अधिकारियों के न्यायालयों में फेरबदल किए गए हैं। नई व्यवस्था के अनुसार एडीजे कोर्ट नंबर-1 में संतोष कुमार श्रीवास्तव, कोर्ट नंबर-2 में सीतराम निगम, तीन में सुरेंद्र सिंह द्वितीय यथावत रहेंगे। कोर्ट नंबर-4 में स्पेशल जज से संजय कुमार सप्तम भेजे गए हैं। कोर्ट नंबर-5 में मुकेश कुमार सिंघल भेजे गए हैं।
कोर्ट-6 में संजय सिंह प्रथम यथावत रहेंगे। कोर्ट-7 में संजय कुमार यादव तृतीय कोर्ट-8 से भेजे गए हैं। कोर्ट-8 में कोर्ट-5 से शाहिद रजा भेजे गए हैं। कोर्ट-9 में कोर्ट-12 से प्रमोद कुमार तृतीय भेजे गए हैं। कोर्ट-10 में कोर्ट-7 से अजय कुमार त्रिपाठी द्वितीय भेजे गए हैं। कोर्ट-11 में कोर्ट-14 से संजय वीर सिंह भेजे गए हैं।
कोर्ट-12 में कोर्ट-13 से दिनेश कुमार मिश्रा भेजे गए हैं। कोर्ट-13 में कोर्ट-11 से सुयश प्रकाश श्रीवास्तव भेजे गए हैं। कोर्ट-14 में फास्ट ट्रैक कोर्र्ट-1 जज अच्छेलाल सरोज भेजे गए हैं। कोर्ट-15 में फास्ट ट्रैक कोर्र्ट-2 जज राजेश नारायण मणि त्रिपाठी भेजे गए हैं।