फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक्की का पाट फटने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


कस्बा जट्टारी के निकटवर्ती ग्राम मांदक में गुरुवार एक महिला की चक्की का पाट फटकर लगने से मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

बताया जाता है कि कस्बा जट्टारी के निकटवर्ती ग्राम मांदक निवासी वेदवती धर्मपत्नी धवल सिंह (40) अपने घर में कार्यों में व्यस्त थी। महिला का पति धवल सिंह चक्की के पाटों को मिला रहे थे कि अचानक तेज आवाज के साथ चक्की के पाट फट गए।

इस दौरान घर में काम कर रही महिला वेदवती के सिर व कमर में अचानक चक्की के पाट के टुकड़े जा लगे। इससे महिला बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। पति धवल सिंह ने घायल पत्नी को कस्बा जट्टारी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना किया एवं शव का पंचनामा भरकर अलीगढ़ पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें