फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन डाटा अपलोड न होने पर कार्रवाई को रहिए तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, अलीगढ़।
विज्ञापन


अगर 12 जुलाई तक माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने वेबसाइट पर डाटा अपलोड नहीं किया तो कार्रवाई होगी। अपलोड न करने पर अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा भी नाराजगी जता चुके हैं। अब डीआईओएस ने भी शिक्षकों को एक बार फिर मोहलत दी है।

शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) उप्र ने 11 मई को जिले के माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों को माध्यमिक शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन डाटा अपलोड करने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर प्रधानाचार्यों ने डीआईओएस कार्यालय से डाटा अपलोड करने के लिए लॉगिन, आईडी व पासवर्ड नहीं हासिल किया। वहीं, वेबसाइट पर शिक्षकों का डाटा अपलोड न होने पर अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा ने नाराजगी जताई है।

डीआईओएस ने कहा कि अगर 12 जुलाई तक शिक्षकों ने विभाग की वेबसाइट पर डाटा अपलोड नहीं किया, तो उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें