फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास में सी श्रेणी आने से नाराज डीएम ने कसे अफसरों के पेंच

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


विकास कार्यों के मामले में जनपद की सी श्रेणी आने से नाराज डीएम ने शुक्रवार को अफसरों के पेंच कसे। उन्होंने अफसरों को कार्य प्रणाली में सुधार की नसीहत देते हुए स्पष्ट कहा कि लापरवाही बरतने वाले अफसर दंडित किए जाएंगे। उन्होंने 12 ग्राम पंचायतों का सत्यापन पूर्ण न होने पर संबंधित कर्मचारियों के विरुद्घ कार्रवाई के आदेश किए हैं।

जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ले रहे थे। उन्होंने जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि आगामी बैठक में गत बैठक की अनुपालन आख्या, किसानों से जुड़े विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट के साथ विभागवार प्रगति समीक्षा की पूर्ण दस्तावेजों के साथ बैठक में उपस्थित हों। किसानों एवं विकास से संबंधित विभागों की एक साथ बैठक कर अलग से समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन


जनपद में खाद बीज की उपलब्धता नहरों में टेल तक जल की उपलब्धता नलकूपों की स्थिति पर जोर देते हुए विभागों द्वारा लापरवाही न बरतने के कड़े निर्देश दिए। डीएम ने तालाबों में जल भराव की स्थिति का जायजा लेते हुए खराब पड़े नलकूपों को शीघ्र ठीक कराने के निर्देश दिए। चिकित्सा विभाग के अफसरों को पीएचसी व सीएससी के हर सप्ताह औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


वन विभाग को पौधरोपण कार्यक्रम अभियान के रूप में चलाकर जनपद की हर खाली जगह पर पौधों का रोपण किये जाने के निर्देश दिए। पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ का संकल्प लेते हुए 15 जुलाई से 31 जुलाई तक जनपद में पौधरोपण पखवाड़ा मनाया जाने के निर्देश दिए। पखवाड़ा को सफल बनाने के लिए अपर जिलाधिकारी प्रशासन आरएन शर्मा, सीएमओ, पीडी मनरेगा, डीआईओएस, बीएसए को नोडल अधिकारी नामित किया है। इस अवसर पर एडीएम सिटी एसबी सिंह, एडीएम वित्त उदय सिंह समेत अन्य अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें