फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावियों को आज मिलेगा न्यौता, कल होंगे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


मेधावियों की अब इंतजार की घड़ियां खत्म हो गईं। आईटीएम कॉलेज की प्रस्तुति अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में आज (मंगलवार) उन्हें शिरकत करने के लिए न्यौता दिया जाएगा। 27 जून को सुबह 11 बजे मेधावी सम्मानित होंगे।

खैर रोड करसुआ स्थित आईटीएम कॉलेज में सम्मान समारोह की तैयारियां पूरी हो गई हैं। समारोह में शामिल होने के लिए 24 जून अंतिम तिथि थी। सैकड़ों विद्यार्थियों ने आवेदन किए थे। सोमवार को मेधावियों की डाटा फीडिंग की गई। इसके बाद मेधावियों का चयन किया गया। मंगलवार को उन्हें मोबाइल फोन व एसएमएस से जानकारी दी जाएगी। समारोह को लेकर मेधावियों में काफी उत्साह है।
विज्ञापन


उधर, अभिभावकों का कहना है कि ऐसे आयोजन से विद्यार्थियों का हौसला बढ़ता है। इस आयोजन के रेडियो पार्टनर रेडियो करंट और डिजिटल पार्टनर एटी न्यूज हैं। अधिक जानकारी के लिए इन नंबरों 8392931061, 7055618641, 7055618642 पर संपर्क करें।
विज्ञापन


मेधावियों के लिए बस का इंतजाम
खैर रोड करसुआ स्थित आईटीएम कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह में मेधावियों के आने-जाने के लिए आईटीएम कॉलेज ने बस का इंतजाम किया है। इन मेधावियों को निर्धारित स्थल से बस में बैठाया जाएगा और कार्यक्रम के बाद उन्हें उसी स्थल पर उतारा जाएगा। 27 जून को अखबार में रूट चार्ट प्रकाशित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें