फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेला खोमचा वालों को हटाया तो होगा विरोध : भाकपा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सचिव इकबाल मंद ने जिला व पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि रेलवे स्टेशन के पास से ठेला खोमचा वालों को हटाया गया, तो पार्टी इसका कड़ाई से विरोध करेगी।

पार्टी के सचिव ने कहा कि पथ विक्रेता (जीविका सुरक्षा व पथ विक्रय विनियमन) अधिनियम, 2014 जो राज्यसभा ने 19 फरवरी 2014 को पथ विक्रेता (जीविका का संरक्षण व पथ विक्रय का विनियमन) विधेयक, 2014 को पारित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर ठेला खोमचा वालों को हटाया गया तो, यह पारित विधेयक का उल्लंघन होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी तो गरीब विरोधी पार्टी है, इसलिए गरीब ठेला खोमचा की जीविका का विरोध कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें