फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के नौ प्रकोष्ठों के महानगर अध्यक्ष घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


सपा महानगर अध्यक्ष सैय्यद जावेद अजीज ने पार्टी के नौ प्रकोष्ठों के महानगर अध्यक्षों का एलान कर दिया है। जिसमें रूबिना खानम (महिला सभा अध्यक्ष), फि रोज़ खान (अल्पसंख्यक सभा महानगर अध्यक्ष), उमर सुल्तान हैदर (अधिवक्ता सभा महानगर अध्यक्ष), विजय प्रजापति (पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष), रूप सिंह जाटव (अनुसूचित जाती जनजाति महानगर अध्यक्ष), सल्लू पहलवान (मजदूर सभा महानगर अध्यक्ष), मो. गुलजार (व्यापार सभा महानगर अध्यक्ष), डॉ. पुष्पेंद्र यादव (शिक्षक सभा महानगर अध्यक्ष), अबरार अहमद (संस्कृति प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष) को मनोनयन पत्र दिया गया है।

पूर्व नगर विधायक जफर आलम के जेल रोड स्थित कैंप कार्यालय पर जफर आलम, पार्टी के प्रवक्ता एवं मेयर का चुनाव लड़ चुके मुजाहिद किदवई ने जावेद अजीज के साथ इसकी घोषणा की। कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के निर्देश पर सभी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


जफ र आलम ने कहा कि पार्टी दिन ब दिन मज़बूत हो रही है और लोकसभा चुनाव में सपा गठबंधन सबसे ज्यादा सीटें लेकर आएगा। मुजाहिद किदवई ने कहा कि महानगर अध्यक्ष जावेद अजीज के आने से पार्टी मजबूत हो रही है।
विज्ञापन


हर वर्ग के लोग पार्टी के लिए जुट रहे हैं। जावेद अजीज ने कहा है कि पार्टी को मजबूत करना और हाईकमान के निर्देशों का पालन कराना ही एक मात्र लक्ष्य है। यहां पर जिलाध्यक्ष अशोक यादव, मो. आसिफ,, मुंतजिम किदवई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें