फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के लिए अधिकारी नामित

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए अधिकारियों को नामित करते हुए विभिन्न दायित्व सौंपे हैं। सीडीओ मतदान मतगणना कार्मिकों की नियुक्ति तथा उनको प्रशिक्षित करेंगे। जोनल, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, माइक्त्रसे प्रेक्षक, ईवीएम मास्टर ट्रेनर्स की नियुक्ति, निर्वाचन व्यय, ईवीएम की जांच एवं रखरखाव व्यवस्था आदि के लिए अपर जिलाधिकारी न्यायिक को अधिकारी बनाया गया है। यातायात व्यवस्था नगर मजिस्ट्रेट को सौंपी गई है।

आदर्श चुनाव आचार संहिता, शिकायत प्रकोष्ठ एवं निर्वाचन नियंत्रण कक्ष, प्रेक्षक व्यवस्था के लिए अपर जिलाधिकारी नगर को प्रधारी अधिकारी बनाया गया है। डीएम ने बताया कि टेंडर, फ र्नीचर, बेरिकेडिंग, विद्युत एवं साउंड आदि की व्यवस्था एडीएम वित्त को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियोग्राफ ी, डिजीटल कैमरा एवं वेबकास्टिंग अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय संभालेंगे। मतपत्रों की व्यवस्था विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी को, मतदाता सूचियों की छपाई व वितरण व्यवस्था अपर जिलाधिकारी प्रशासन को दी गई है। सफ ाई एवं पानी की व्यवस्था नगर आयुक्त को, मतदान मतगणना कार्मिकों का यातायात भत्ता एवं स्वल्पाहार हेतु वरिष्ठ कोषाधिकारी को अधिकारी बनाया गया है।

खानपान व्यवस्था उपनिदेशक मंडी एवं सुगम सुविधा समाधान आदि की व्यवस्था के लिए समस्त उप जिलाधिकारियों को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें