फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से अवैध संबंध के शक में चचेरी बहनों से भिड़ी महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस।
विज्ञापन

हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव में एक महिला अपने पति से अवैध संबंधों का शक होने पर अपनी दो चचेरी बहनों से भिड़ गई। महिला और उसकी जेठानी ने दोनों बहनों के साथ जमकर मारपीट की। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस चारों महिलाओं को थाने ले आई। आरोपी को भी पुलिस ने पकड़ लिया और पांचों को शांति भंग करने के आरोप में पाबंद कर दिया।

आरोप लगाने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी सासनी क्षेत्र के गांव में हुई है। कम सुंदर होने के कारण उसका पति उसे अपने साथ नहीं रखता और ज्यादातर समय वह मायके में ही रहती है। वहीं पति के अवैध संबंध उसकी दोनों चचेरी बहनों से हैं जो दिखने में उससे ज्यादा सुंदर हैं। जब भी दोनों चचेरी बहनें ससुराल से मायके आती हैं, तभी उसका पति भी अपनी ससुराल अपनी पत्नी से मिलने पहुंच जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को महिला ने पति को अपनी चचेरी बहन को बाइक पर गांव के अंदर छोड़कर जाते देख लिया। इस पर वह बौखला गई और अपनी जेठानी के साथ चचेरी बहनों से मोर्चा लेने पहुंच गई। चारों महिलाओं में जमकर मारपीट होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को फोन कर दिया। कोतवाल जगदीश चंद्र ने बताया कि पांचों आरोपियों को शांति भंग में पाबंद किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें