फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 गेहूं क्रय केंद्रों पर मिली अनियमितताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


क्रय केंद्रों पर किसानों से घटतौली की शिकायतें इस सीजन में आम रही हैं। यहां तक कि विधायक बरौली ठा. दलवीर सिंह शासन एवं प्रशासन स्तर पर यह मसला उठा चुके हैं, लेकिन इसका कोई फर्क नहीं पड़ा है। इसका खुलासा विधिक माप विज्ञान विभाग की टीम द्वारा क्रय केंद्रों के निरीक्षण के दौरान हुआ।

टीम ने गेहूं क्रय केंद्र हरदुआगंज पर रखी खरीदी हुई बोरियाें में 50 किलो के स्थान पर 51.330 किग्रा तक गेहूं पाया है। यानी कि संचालकों ने किसान से 1.330 किग्रा गेहूं अधिक ले लिया और भुगतान 50 किलो के अनुसार ही दिया।
विज्ञापन


इस मामले में खरीद एजेंसी यूपी एग्रो कारपोरेशन के विरुद्घ अपराध पंजीकृत कराया गया है। वरिष्ठ निरीक्षक हरीश प्रजापति ने बताया कि आयुक्त के आदेश पर भारतीय खाद्य निगम द्वारा स्थापित तोलन पट की जांच की गई तो भार तो सही पाया गया, लेकिन बांट नियमानुसार विभाग से सत्यापित नहीं मिले।
विज्ञापन


इस मामले में निगम के विरुद्घ अपराध पंजीकृत कराया गया है। हरदुआगंज उत्तरी केंद्र पर व्यवस्थाएं सही मिलीं। कार्रवाई के दौरान वरिष्ठ निरीक्षक राम सुंदर अकेला भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें