न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
जन सुनवाई पोर्टल में आई शिकायतों का समय से निस्तारण न करना 32 जिलास्तरीय अफसरों को महंगा पड़ गया। जिलाधिकारी ने इन सभी के वेतन पर रोक लगा दी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक शिकायतों का निस्तारण न हो जाए, इन सभी का वेतन रुका रहेगा।
वेतन से वंचित किए गए अफसरों में तहसीलदार खैर-लंबित शिकायतें (26), प्रभारी अधिकारी शिकायत, उपायुक्त श्रम रोजगार-लंबित शिकायतें (107), तहसीलदार अतरौली, लंबित शिकायतें (23), जिला विद्यालय निरीक्षक-लंबित शिकायतें (16), नोडल अधिकारी एवं उप नगर आयुक्त नगर निगम-लंबित शिकायतें (39), तहसीलदार कोल-लंबित शिकायतें (28), एसडीएम कोल-लंबित शिकायतें (28), एसडीएम इगलास-लंबित शिकायतें (54), डीपीआरओ-लंबित शिकायतें (41), एसडीएम गभाना-लंबित शिकायतें (39), अधिशासी अभियंता निर्माण खंड प्रथम, लोक निर्माण विभाग-लंबित शिकायतें (14), सीएमओ-लंबित शिकायतें (11), बीडीओ अकराबाद-लंबित शिकायतें (51), बीडीओ टप्पल-लंबित शिकायतें (08), बीडीओ गंगीरी-लंबित शिकायतें (06), एसडीएम अतरौली-लंबित शिकायतें (58), अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग-लंबित शिकायतें (18), बीडीओ अतरौली-लंबित शिकायतें (09), श्रम प्रवर्तन अधिकारी-लंबित शिकायतें (08), अधिशासी अभियंता खंड गंगा नहर-लंबित शिकायतें (07), थानाध्यक्ष खैर-लंबित शिकायतें (04), अधिशासी अभियंता जल निगम-लंबित शिकायतें (02), डीएसओ-लंबित शिकायतें (53), जिला कृषि अधिकारी-लंबित शिकायतें (49), जिला समाज कल्याण अधिकारी-लंबित शिकायतें (12), बीडीओ इगलास-लंबित शिकायतें (07), बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी-लंबित शिकायतें (04), बीडीओ धनीपुर-लंबित शिकायतें (03), खाद्य एवं विपणन अधिकारी-लंबित शिकायतें (01), अधिशासी अभियंता नलकूप प्रथम-लंबित शिकायतें (01), जिला क्रीड़ा अधिकारी-लंबित शिकायतें (01) तथा तहसीलदार इगलास-लंबित शिकायत (01) शामिल हैं।