फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचल दलों की छापेमारी जारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा में सचल दलों की छापेमार कार्रवाई जारी है। सोेमवार को इंटरमीडिएट की परीक्षा में अतरौली के एक परीक्षा केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक को बंधक बनाकर सामूहिक नकल कराई जा रही थी। मौके पर पहुंचे सचल दल ने पुलिस के सहयोग से केंद्र व्यवस्थापक को बंधन मुक्त कराया।

नकल कराने के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कई और परीक्षा केंद्रों पर सामूहिक नकल की शिकायत मिली है। ऐसे में दोे परीक्षा केंद्रों की परीक्षा निरस्त करने के साथ-साथ चार परीक्षा केंद्रों को डिबार करने की संस्तुति की गई है। कई केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापक बदले गए हैं। एक परीक्षा कें द्र के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में सामूहिक नकल होते हुए पाई गई।
विज्ञापन


सोेमवार को भी परीक्षा के दौरान कई मुन्नाभाई पकड़े गए। वहीं, सचल दलों की लगातार छापेमारी के बाद भी शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह के क्षेत्र अतरौली में नकल जारी है और माफिया ने अपना फार्मूला बदल दिया है। यह तथ्य भी उल्लेखनीय है कि हाल में ही इसी क्षेत्र में नकल रोकने के लिए डिप्टी सीएम द्वारा इसी क्षेत्र का निरीक्षण किया जा चुका है और फिर भी नकल पर नकेल नहीं लग रही।

सोमवार की सुबह की पाली में हाईस्कूल की उर्दू व इंटरमीडिएट की इतिहास व दोपहर की पाली में हाईस्कूल की मानव विज्ञान व इंटरमीडिएट की गणित विषय की परीक्षा थी। प्रशासन व माध्यमिक शिक्षा महकमे का पूरा फोकस इंटरमीडिएट की गणित द्वितीय की परीक्षा पर था।

जेडी के सचल दल में शामिल नौरंगीलाल जीआईसी के प्रधानाचार्य शीलेंद्र कुमार को खबर मिली कि अतरौली के सद्गुरू रामदेव महाराज इंटर कॉलेज सिद्ध बिजौली में केंद्र व्यवस्थापक को बंधक बनाकर सामूहिक नकल कराई जा रही है।

इस पर उन्होंने जब वहां पुलिस फोर्स के साथ छापा मारा तो वहां केंद्र व्यवस्थापक कोे बंधक बना रखा था तो और जितेंद्र कुमार व कुछ लोग दोपहर की पाली में सामूहिक नकल करा रहे थे। इस पर सचल दल प्रभारी ने पुलिस फोर्स की मदद से केंद्र व्यवस्थापक कोे बंधन मुक्त कराया।

कुछ लोग तो वहां से भाग गए, जबकि जितेंद्र कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उसके खिलाफ पाली मुकीमपुर थाने में तहरीर दी गई है। परीक्षा निरस्त कर केंद्र को डिबार करने की संस्तुति की गई है।
नौरंगीलाल जीआईसी के प्रधानाचार्य ने जब अतरौली के पीपली गांव के भरत सिंह इंटर कॉलेज के कैमरों की रिकॉर्डिंग चेक की तो उन्होेंने सीसीटीवी कै मरे के फुटेज में पाया कि वहां 9 फरवरी को हाईस्कूल की अंग्रेजी की परीक्षा में सामूहिक कराई गई थी। पूछताछ में वहां से अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक ने भी उन्हें सामूहिक नकल की बात बताई।

इस पर उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कॉपियों की स्क्रीनिंग कराने के साथ-साथ केंद्र को डिबार करने की संस्तुति की है।

डीआईओएस डॉ.धर्मेंद्र शर्मा ने सुरेंद्र सिंह यादव इंटर कॉलेज में दोेपहर की पाली में निरीक्षण के दौरान पाया कि वहां एक परीक्षार्थी की जगह उसका भाई परीक्षा दे रहा था।

उसे पुलिस के सुपुर्द कर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण में सामूहिक नकल पाई। उन्होेंने परीक्षा निरस्त कर केंद्र को डिबार करने की संस्तुति की। तीन कक्ष निरीक्षकों को भी उन्होंने हटा दिया। आशाराम उ.मा.विद्यालय चंदयिानारामपुर में भी उन्होंने उत्तर पुस्तिकाएं एक जैसी लिखी मिलीं।

उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक को बदल दिया और कॉपियों की स्क्रीनिंग कराने की संस्तुति की है। पं. दीनदयाल उ.मा.विद्यालय हरदोई में उन्होंने एक संदिग्ध परीक्षार्थी पकड़ा, जबकि वहां भी कई उत्तर पुस्तिकाएं एक जैसी लिखी पाई। इनकी स्क्रीनिंग कराने की संस्तुति की है। आदर्श सत्यदेव इंटर कॉलेज मालव में भी उन्होंने इतिहास की परीक्षा में दोे कॉपियां जब एक जैसी पाई तो वहां भी स्क्रीनिंग के आदेश दिए।

एडीआईओएस डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने खुशीराम उ.मा.विद्यालय तेवथू में भी जब उत्तर पुस्तिकाएं एक जैसी पाई तो वहां भी केंद्र व्यवस्थापक को बदलने के साथ-साथ स्क्रीनिंग की संस्तुति की है। चौब सिंह ठैनुआं इंटर कॅालेज में उन्होंने दो आपस में बातचीत करते दो कक्ष निरीक्षकोें को हटाने के आदेश दिए हैं।

सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी अश्वनी कुमार पांडेय ने एसएसडी इंटर कॉलेज रामनगर खैर में निरीक्षण के दौरान नकल होते पाई। एक अन्य सचल दल के प्रभारी बीपी सिंह ने जनता इंटर कॉलेज असरोई में सुबह की पाली में इतिहास की परीक्षा में एक परीक्षार्थी को मोेबाइल फोन सहित पकड़ा।
विज्ञापन


उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। वित्त एवं लेखाधिकारी मुरारीलाल ने श्रीकृष्ण उ.मा.विद्यालय अलवलपुर दादों में नकल सामग्री मिली। वहां भी केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। केंद्र को डिबार करने की संस्तुति की गई है। वहां बी कॉपी भी लिखी मिली हैं। दादों के नगला झंडा स्थित परीक्षा केंद्र पर भी एक मुन्नाभाई पकड़ा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें