फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व संग्रह अमीनों ने कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


उप्र राजस्व संग्रह अमीन संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर संवर्ग की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर कोल तहसील में कार्य बहिष्कार कर धरना दिया गया।

कोल तहसील अध्यक्ष प्रेमबाबू शर्मा ने बताया कि प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर 16, 17 व 18 जनवरी को तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार व धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि धरना-प्रदर्शन एवं कार्य बहिष्कार की 11 सूत्रीय मांगों में ग्रेड वेतन दो हजार से बढ़ाकर 28 सौ करने, सामयिक सेवाओं को जोड़कर सेवा संबंधी समस्त लाभ देने, संवर्ग की शैक्षणिक योग्यता स्नातक करते हुए पदोन्नति व्यवस्था, पूर्व की भांति नायक तहसीलदार के पद पर बहाल करने, पदनाम परिवर्तित कर राजस्व संग्रह अधिकारी किए जाएं, नियत यात्रा भत्ता की जगह बाइक भत्ता देने, राजस्व संहिता 2006 के अनुसार आरसी प्रपत्र उपलब्ध कराने में समेत अन्य मांगों को प्रदेश सरकार हीलाहवाली कर रही है। इसको लेकर धरना प्रदर्शन एवं कार्य बहिष्कार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को कार्य बहिष्कार एवं धरना प्रदर्शन में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष नरेश कुमार, तहसील अध्यक्ष प्रेम बाबू शर्मा, जिलाध्यक्ष शिव कुमार सिंह, तहसील मंत्री सतेंद्र चौहान, प्रमोद सक्सेना, चंदन सक्सेना, मेघ सिंह, गोविंद सिंह, भूपेंद्र कुमार, मुनेश कुमार, धीरज कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें