फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल स्पर्धा से होता है बालक का संपूर्ण विकास: जैन

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल स्पर्धा से होता है बालक का संपूर्ण विकास: जैन
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

हरदुआगंज के अग्रसेन इंटर कॉलेज में गुरुवार को तीन दिवसीय जनपदीय खेल महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इसके मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक जगवीर किशोर जैन थे। अध्यक्षता डीआईओएस धर्मेंद्र शर्मा ने की। पहले दिन विभिन्न प्रतियोगियों ने अलग-अलग खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक विधायक जगवीर किशोर जैन ने कहा कि स्वस्थ खेल स्पर्धा बालक का संपूर्ण विकास करती है। खेल हर विद्यार्थी के जीवन का हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने इस महोत्सव में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को शुभकामना दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डीआईओएस धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि जीत हार तो खेलका हिस्सा है। खेल को हमेशा खेल की भावना से ही खेलना चाहिए। उन्होंने महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का उदाहरण देते हुए कहा कि अच्छा खिलाड़ी भी शून्य पर आउट होता है। नौरंगीलाल जीआईसी के प्रधानाचार्य शीलेंद्र कुमार ने इस मौके पर कहा कि इस तरह के आयोजनों से प्रतिभाएं सामने आती हैं और आगे चलकर वह अपने क्षेत्र व जिले का नाम रोशन करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संचालन प्रधानाचार्या डॉ. इंदू सिंह ने किया। कार्यक्रम की व्यवस्था में डॉ. शंभू दयाल रावत, डॉ. कौशलेंद्र, डॉ. दिनेश कुमार शर्मा, डॉ. अनूप शर्मा, डीके सिंह, डॉ. विपिन वार्ष्णेय, उमेश कुमारी, आशा कुमारी आदि प्रधानाचार्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। इससे पहले उद्घाटन के दौरान छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गान व स्वच्छता पर मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एनसीसी कैडेट्स ने विधायक को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस मौके पर विभिन्न वर्गों की दौड़ प्रतियोगिता हुई। बालिका वर्ग की दौड़ में दीक्षा, रूबी, ज्योति, अंजलि, गिरिजा, पूजा वर्मा और बालक वर्ग में रोहन सिंह, देश दीपक, हरिओम, योगेश कुमार, प्रशांत कुमार, योगेश चौधरी ने पुरस्कार प्राप्त किए। आयोजन में क्रीड़ा शिक्षकों करुण प्रकाश, ईश्वरदास वर्मा, नगेंद्र सिंह चौहान, राजेश, जितेंद्र कुमार आदि ने प्रतियोगिताएं कराईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें