फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जेसीबी ने बाइक सवार को रौंदा, मौत
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

थाना बन्नादेवी के सारसौल के समीप जेसीबी ने शनिवार सुबह फाइनेंस कर्मी को रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देख वहां लोगों में हलचल मच गई। खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया।

थाना देहलीगेट क्षेत्र के जलालपुर निवासी धीरेंद्र प्रताप सिंह पुत्र किशन लाल मूल रूप से रामबाग क्वार्सी के रहने वाले थे। उनके परिजन रामबाग में रहते हैं, जबकि वह पत्नी संग किराये पर रह रहे थे। वह सेंटर प्वाइंट स्थित एक फाइनेंस कंपनी में काम करते थे। धीरेंद्र की लगभग पांच साल पहले शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन पर एक बेटी है। शनिवार को वह सारसौल की ओर से बुलेट से सेंटर प्वाइंट ऑफिस की ओर आ रहा था। सारसौल चौराहे निकालते ही पीछे से आ रही जेसीबी ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शाम को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें