फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 किलो पॉलीथिन जब्त, 10 हजार जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
17 किलो पॉलीथिन जब्त, 10 हजार जुर्माना
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

अलीगढ़। जिला प्रशासन और नगर निगम अब पालीथिन बेचने वालों के खिलाफ औचक कार्रवाई करेगा। इसकी बिक्री करने वाले दुकानदारों से जुर्माना भी वसूल किया जाएगा। इसी क्रम में गुरुवार को नगर निगम, प्रशासन और पुलिस के सहयोग से दोदपुर में अभियान चलाया गया जहां से 17 किलो पॉलीथिन जब्त की और 10 हजार रुपये जुर्माना वसूला। इसके साथ ही प्रतिदिन औचक कार्यवाही के लिए किसी भी थाना क्षेत्र में पालीथिन की बिक्री करने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। इसके लिए मजिस्ट्रेट सहित टीमें गठित की गई हैं।
नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने बताया पॉलीथिन की वजह से नगर निगम के नाले चौक हो रहे हैं। भविष्य के लिये पॉलीथिन भयानक खतरा बन गयी है। जिला प्रशासन व नगर निगम द्वारा निर्णय लिया गया है कि पॉलीथिन की ब्रिकी करने व उपयोग करने वालों से अधिकतम जुर्माना वसूल करने के साथ साथ एफ आईआर भी दर्ज करायी जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम स्तर से पॉलीथिन का उपयोग न करने की सलाह सभी संचार माध्यमों से दी जा रही है, लेकिन इस अपील का कोई प्रभाव देखने को नहीं मिल रहा है। दुकानदार, ढकेल स्वामी, पालीथिन का इस्तेमाल किया जा रहा है। पालीथिन का इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित है। लोगों से अपील है कि कपड़े के बने थैलों का इस्तेमाल करें। एडीएम सिटी एसबी सिंह ने कहा कि पालीथिन की बिक्री बंद कर दें। अगर यह नहीं किया तो अब रिपोर्ट दर्ज करायी जाएगी।
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव सिन्हा ने बताया कि अभियान के पहले दिन नगर निगम, प्रशासन, पुलिस की संयुक्त टीमों ने सिविल लाइन थाने से केला नगर चौराहे तक अभियान चलाकर 17 किलो पॉलीथिन को जब्त किया। 45 दुकानदारों को कठोर कार्यवाही की चेतावनी दी। अभियान में सहायक नगर आयुक्त ऋषिकेश सिंह, अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय श्रीमती रेनू सिंह, कर अधीक्षक अजीत राय, राजस्व निरीक्षक राकेश चाहर, आलोक वर्मा, प्रवीण, दीपक श्रीवास्तव, अब्दुल रहीम अंसारी, स्वच्छता निरीक्षक ऋषिपाल सिंह, एहसन रब आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


‘अलीगढ़ शहर से पॉलीथिन को हटाने के लिये नगर निगम, पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीमें मजिस्ट्रेेट के नेतृत्व में बनायी गयी हैं, जो शहर के किसी भी क्षेत्र में किसी भी समय औचक कार्यवाही कर पॉलीथिन जब्त करने की कार्यवाही करेगी’।
- संतोष कुमार शर्मा, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें