फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजार से जुड़ी जमीन को लेकर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

ब्यूरो, अमर उजाला अतरौली अलीगढ़।

कोतवाली के गांव गांवखेड़ा में लगने वाली ‘मियां की जात’ में मजार के आसपास की जमीन के मालिकाना हक को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण प्रशासन में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में एसडीएम शिवकुमार व सीओ सुरेश कुमार मय फोर्स मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों के लोगों के साथ बैठक कर मामला शांत कराया। सहमति बनी कि जैसी परंपरा चल रही थी फिलहाल वैसी ही चलती रहेगी।

गांवखेड़ा में स्थित मजार पर ‘मियां की जात’ लगती है। यहां हर माह बुधवार और शुक्रवार को श्रद्धालु यहां आकर इबादत करते हैं। ग्राम सभा द्वारा यहां ठेका उठाया जाता है। एसडीएम के अनुसार यहां कुछ जमीन वक्फ बोर्ड की है और कुछ जमीन ग्राम सभा की है। कुछ लोगों ने यहां के मालिकाना हक को लेकर डीएम से शिकायत की। डीएम के आदेश पर एसडीएम शिवकुमार, सीओ विजयेंद्र द्विवेदी, कोतवाल शत्रुघ्न उपाध्याय मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने दोनों पक्षों से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों के संभ्रात लोगों को कोतवाली बुला कर बात की गई। बाद में दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया गया। एसडीएम शिवकुमार का कहना है कि पुरानी परंपरा फिलहाल चलती रहेगी। यहां उठने वाले ठेका की रेट लिस्ट होगी। साइकिल स्टैंड और तहबाजारी के तहत दुकानों व वाहनों से होने वाली वसूली भी पूर्ववत रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें