फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनिवि में 17 व स्वास्थ्य विभाग में पांच कर्मचारी गैरहाजिर, कटा वेतन

Sun, 27 Dec 2020 12:38 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी कर्मचारियों पर भी क्रिसमस और नववर्ष की खुमारी छा गई है। शनिवार को जिला प्रशासन की ओर से किए गए औचक निरीक्षण में इसकी पोल खुल गई। सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह ने लोक निर्माण विभाग और एसीएम प्रथम अंजुम बी ने स्वास्थ्य विभाग का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में लोक निर्माण विभाग में 17 और स्वास्थ्य विभाग में पांच कर्मचारी अनुपस्थित मिले। रिपोर्ट डीएम को सौंप दी गई है। सभी का एक-एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन



सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह सुबह 10.30 बजे लोक निर्माण विभाग के कार्यालय पर पहुंच गए। उन्हें देख कर्मचारियों में खलबली मच गई। उन्होंने दस्तावेज व कर्मचारियों-अधिकारियों की उपस्थिति देखी, जिसमें कुल 17 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। वहीं, एसीएम प्रथम अंजुम बी ने बताया कि वह सीएमओ कार्यालय पर पहुंची।

वहां सभी अधिकारी मौजूद पाए गए। तीन बाबू, एक संविदा कर्मी और एक अन्य कर्मचारी अनुपस्थित मिला। निरीक्षण आख्या डीएम को सौंपी दी है। डीएम के मुताबिक सभी अनुपस्थिति कर्मचारियों का एक-एक दिन का  वेतन काटा जा रहा है। साथ ही उनको स्पष्टीकरण नोटिस भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें