फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime: ठगी के वापस कराए 17.37 लाख रुपये, शातिर अभियुक्तों को भेजा सलाखों के पीछे

Mon, 01 Jun 2026 02:34 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
साइबर ठगी के खिलाफ महिम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अलीगढ़ पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। थाना साइबर क्राइम जनपद अलीगढ़ की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हुए छह पीड़ितों के डूबे हुए कुल 17,37,000 रुपये सकुशल वापस करा दिए हैं। इसके साथ ही पुलिस ने इन वारदातों में शामिल शातिर अभियुक्तों को भी सलाखों के पीछे भेज दिया है।  

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, मई 2026 में साइबर थाने को ऑनलाइन फ्रॉड से संबंधित कई शिकायतें प्राप्त हुई थीं। मामलों की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल ने तत्काल संज्ञान लिया और त्वरित विधिक कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान और मुस्तैदी की बदौलत पीड़ितों के बैंक खातों से अवैध रूप से निकाले गए रुपयों को फ्रीज करवाया और उन्हें वापस बैंक खातों में रिफंड कराया। ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए लोग अपनी गाढ़ी कमाई वापस पाकर बेहद खुश नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें