फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा विहार में नगर निगम की वाटर सप्लाई में सेंध लगाने वाले पर जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


सुरक्षा विहार कालोनी में लंबे समय से पेयजल समस्या की शिकायत मिल रही थी। लोगों का आरोप था कि नगर निगम की वाटर सप्लाई की मेन लाइन में काफी कम रफ्तार से पानी आ रहा है। कालोनी के आधे घरों तक तो पानी ही नहीं पहुंच रहा है। कालोनी की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे एसीएम प्रथम एवं नगर निगम के अफसरों ने जांच की तो पता चला कि एक बिल्डिंग मैटीरियल विक्रेता ने मेन लाइन में सेंध लगाकर कनेक्शन ले रखा है।

उसका बिल्डिंग मैटीरियल भी सड़क घेर कर पड़ा मिला। दो अन्य विक्रेताओं का सामान भी सड़क पर पड़ा मिला। टीम ने तीनों पर करीब 14 हजार रुपया जुर्माना लगाया है। ब्रिटेनिया ब्रेड फैक्ट्री के निरीक्षण में एक्सपायरी डेट की ब्रेड मिलने पर उसे फिंकवा कर नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन


एसीएम प्रथम जैनेंद्र सिंह ने बताया कि जांच में सुरक्षा विहार में बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान चलाने वाले गोरेलाल पुत्र बिहारीलाल का बिल्डिंग मैटीरियल सड़क पर पड़ा मिला। यही नहीं उसने कालोनी में जा रही नगर निगम की वाटर सप्लाई की मेन लाइन में सेंध लगाकर पानी का कनेक्शन भी ले रखा था। इस वजह से सप्लाई में बाधा आ रही थी।

दोनों मामलों में उस पर कुल आठ हजार रुपया जुर्माना लगाया गया। दोअन्य बिल्डिंग मैटीरियल विक्रेता गजराज पुत्र विजय एवं अवधेश पुत्र कंचन पर भी सड़क घेरकर सामान रखने के मामले में क्रमश: पांच एवं एक हजार रुपया जुर्माना लगाया गया।इस दौरान कालोनी में ब्रिटानियां ब्रेड की संग्रहशाला का निरीक्षण भी किया गया।
विज्ञापन


एक्सपायरी डेट की ब्रेड मिलने पर उन्हें फिंकवा दिया गया। उन्हें खाद्य सुरक्षा अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने नोटिस भी जारी किया। सफाई व्यवस्था भी चेक करते हुए सफाईकर्मियों की हाजिरी चेक की गई। टीम में नगर निगम के कर अधीक्षक सभापति यादव समेत अन्य अफसर व कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें