न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. हमीदा तारिक ने कहा कि वर्तमान के प्रतिस्पर्धा के युग में लड़कियों को अपने दायरे से बाहर आकर मुखर होने की आवश्यकता है।
डॉ. हमीदा एएमयू वीमेंस पॉलीटेक्निक के वार्षिक समारोह एवं पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित कर रहीं थी। उन्होंने कहा कि लड़कियों का लक्ष्य हमेशा श्रेष्ठ होना चाहिए।
लड़कियों को रोजगार हासिल करने की बजाए स्वतंत्र रूप से अपना उद्यम स्थापित कर रोजगार प्रदान करने वालों की श्रेणी में शामिल होना चाहिए। प्रिंसिपल डॉ. सलमा शाहीन ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की। प्रो. बीएच खान की अध्यक्षता की जबकि तैय्यबा फतीन ने अतिथियों का स्वागत एवं डॉ. शीबा कमाल आभार व्यक्त किया। प्रो. रोमाना सिद्दीकी, प्रो. जकिया अरशद, तनवीर बदर आदि ने छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किया।