न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
नवरात्र अंतिम चरणों में। आज मंदिरों में विशेष भीड़ उमड़ेगी। इसी के साथ शाम चार बजे देहलीगेट क्षेत्र से दुर्गा महारानी शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके चलते यातायात पुलिस ने यातायात डायवर्ट किया। डायवर्जन के समय यातायात पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग से गुजरने के लिए कहा है।
कनवरीगंज स्थित दुर्गे महारानी मंदिर से निकलने वाली शोभयात्रा, महावीरगंज, बारहद्वारी चौराहा, पत्थर बाजार, शीशमहल चौराहा, मामू भांजा रोड, कंपनीबाग, रोडबेज बस अड्डा, जीटी रोड स्थित देवी मंदिर होते हुए पावस शुभारंभ स्थल पर पहुंचगी।
दोपहर तीन बजे से यह रहेगी व्यवस्था
सभी प्रकार के भारी वाहन का प्रवेश तीन बजे से शोभायात्रा व कार्यक्रम की समाप्ति तक शहर में पूर्णता प्रतिबंधित रहेंगे। इन वाहनों का डायवर्जन इस प्रकार रहेगा।
1. एटा-कानपुर की तरफ से आने वाले वाहन बोनेर तिराहे से नये बाईपास की ओर।
2. आगरा की तरफ से आने वाले भारी वाहन सासनीगेट चौराहे से मथुरा की ओर।
3. मथुरा की तरफ से आने वाले भारी वाहन नये बाईपास पुल के नीचे से डायवर्ट।
4. दिल्ली-बुलंदशहर से आने वाले भारी वाहन सारसोल चौराहे से होंगे डायवर्ट।
5. अतरौली रोड से आने वाले वाहन क्वार्सी से डायवर्ट।
6. एटा चुंगी से आने वाले सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
7. मसूदाबाद रोडवेज बस अड्डे की रोडवेज बस सारसौल चौराहे से रहेंगी डायवर्ट।
तीन बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक आंतरिक डायवर्जन
1. मसूदाबाद चौराहे से रसलगंज की तरफ आने वाले छोटे वाहन कठपुला से डायवर्ट।
2. सासनीगेट की तरफ से आने वाले वाहन मानिक चौक, दुबे पड़ाव तिराहे से डायवर्ट।
नो ट्रैफिक जोन
1. कवरकुत्ता तिराहे से कंपनीबाग चौराहा, मानिक चौक तिराहे तक नो ट्रैफिक जोन रहेगा।
पुलिसबल सुनिश्चित कराएगा डायवर्जन
प्रभारी निरीक्षक यातायात, देहलीगेट, क्वार्सी, गांधी पार्क, सासनीगेट, बन्नादेवी डायवर्जन पर पर्याप्त पुलिस बल लगाकर यातायात डायवर्जन की व्यवस्था सुनिश्चित करेगें।