इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़।
37 साल से लोकसभा चुनाव में मतदान फीसदी का रिकॉर्ड नहीं टूटा है। 64.79 फीसदी मतदान का रिकॉर्ड अभी बरकरार है। हालांकि, वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में अलीगढ़ संसदीय क्षेत्र के मतदाता 37 साल से चले आ रहे मतदान फीसदी के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब पहुंच गए थे, जो 16वीं लोकसभा चुनाव में 61.10 फीसदी मतदान था।
मतदान फीसदी के इतिहास को खंगाले तो पता चलता है कि अब तक हुए 16 बार लोकसभा चुनाव में तीन दफा ऐसा मौका आया है, जब मतदाता वर्ष 1971, वर्ष 1977 व वर्ष 2014 में फर्स्ट डिवीजन रहे।
अब तक हुए चुनाव के इतिहास में वर्ष 1996 में सबसे कम 40.67 फीसदी मतदान हुआ था। इसके बाद मतदान फीसदी में लगातार इजाफा होता रहा।
16वीं लोकसभा चुनाव में मतदान फीसदी में जबर्दस्त उछाल आया, जो 34 साल बाद सर्वोत्तम मतदान प्रतिशत था। 17वीं लोकसभा चुनाव में मतदान फीसदी में और बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। मतदाता अब काफी जागरूक हो चुके हैं।
मतदाताओं के वोट
वर्ष फीसदी
1951 48.23
1957 50.40
1962 54.82
1967 56.84
1971 61.30
1977 64.79
1980 50.22
1984 55.17
1989 50.55
1991 50.49
1996 40.67
1998 50.27
1999 45.06
2004 47.25
2009 51.48
2014 61.10