फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में शिक्षा एवं सफाई की अलख जगाएंगे डिग्री कालेज

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन

ग्रामीण इलाके के सरकारी स्कूलों में शिक्षा एवं सफाई का स्तर सुधारने के लिए जिले के डिग्री कालेज अहम भूमिका निभाते हुए गांवों को गोद लेंगे। शासन ने यह आदेश जारी कर दिया है। कालेज संचालकों को अपने स्तर से गांवों का चिन्हांकन करने के आदेश दिये गए हैं।

सांसद एवं विधायकों की तर्ज पर डिग्री कालेज भी गांवों को गोद लेंगे। गोद लिये गांवों में मौजूद सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने के साथ सफाई एवं महिला सशक्तिकरण की अलख भी जगाई जाएगी। बता दें कि जिले में 90 से अधिक डिग्री कालेज हैं। इनमें से तीन एडेड एवं सात सरकारी डिग्री कालेज हैं।
विज्ञापन


अब तक इन कालेजों के एनसीसी एवं एनएसएस के विद्यार्थी गांवों में जाकर ग्रामीणों को कुरीतियों के प्रति जागरूक करते थे, अब गोद लिये गांवों में शिक्षा का स्तर सुधारने एवं सफाई के प्रति जागरूक करने का काम भी होगा। कालेज संचालक अपने फंड से विकास कार्य भी कराएंगे।

काम के आधार पर मिलेंगे अंक
गोद लिये गांवाें में शैक्षिक, सफाई एवं अन्य सुधार कराने पर डिग्री कालेजों को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद नैक से मूल्यांकन के आधार पर अंक मिलेंगे। इसी मूल्यांकन रिपोर्ट के आधार पर डिग्री कालेजों को यूजीसी से मदद मिलेगी।
विज्ञापन


जिले के डिग्री कालेजों को ग्रामीण इलाकों में स्थापित सरकारी स्कूलों का शैक्षिक स्तर सुधारने के लिए गांवों को गोद लेने की योजना है। इसका शासनादेश अभीनहीं आया है। शासनादेश आते ही इसे कालेज संचालकों के पास भेज दिया जाएगा।
चंद्रभूषण सिंह, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें