न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़।
देहदान संस्था द्वारा एक महिला की स्वाभाविक मृत्यु के बाद जेएन मेडिकल कालेज को चिकित्सकीय अध्ययन के लिए दान दिलाया गया है। गंगा एन्क्लेव बन्ना देवी की रहने वालीं कांता खत्री पत्नी रमेश चंद्र की 74 वर्ष की आयु में प्राकृतिक मृत्यु हो गई।
परिजनों ने संस्था के हितेश छावड़ा से संपर्क किया। उन्होंने एएमयू की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर औपचारिकताएं पूरी कराएं। कांता खत्री के परिवार में तीन पुत्र एवं एक पुत्री है। इस अवसर पर संस्था के डॉ. एसके गौड़, मीडिया प्रभारी डॉ. डीके वर्मा, एएमयू की टीम से डॉ. गति शर्मा, डॉ. असगर, मो. साबिर, मो. नासिर आदि मौजूद थे।