फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमके लाइंस ने जीती विंटर टी-20 क्रिकेट लीग

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


एमके अलीगेरियन क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयोजित विंटर टी-20 क्रिकेट लीग एमके लाइंस ने जीत ली। सोमवार को एएमयू पवेलियन पर एमके सुपर ने निर्धारित ओवर में आठ विकेट पर 118 रन बनाए। बल्लेबाज केशव ने 39 व तनुज ने 32 रन की पारी खेली। एमके लाइंस की तरफ से विमल ने तीन व शानू ने दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमके लाइंस की टीम ने 19.3 ओवर में एक विकेट से मैच जीत लिया।

सचिन ने 48 व मुशर्रफ ने 20 रन की पारी खेली। गेंदबाज दीपक ने तीन विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच सचिन व प्लेयर ऑफ द डे का पुरस्कार दीपक को फिजिकल एजूकेशन एएमयू के चेयरमैन प्रो. ब्रज भूषण सिंह ने दिया। वहीं, प्रो. शोएब जहीर, प्रो. मुईनउद्दीन, पूर्व रणजी खिलाड़ी असलम अली, एएमयू क्रिकेट कोच फैसल शेरवानी ने विजयी टीम को ट्रॉफी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन



मैन ऑफ द सीरीज, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक, सुपर 4 व 6 का पुरस्कार अंकुर चौधरी को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज सचिन, सर्वश्रेष्ठ इकोनॉमी रेट के गेंदबाज विकास यादव, विकेट कीपर अजहर उद्दीन को पुरस्कृत किया गया। अंपायरिंग सलमान इलियास व तहमीद व स्कोरिंग शाहनवाज ने की। इस मौके पर सैफ अनवर, डॉ. शुऐब अहमद, फाजिल इलियास, आलम अली, मेराज फरीदी, खुर्रम निसार, डॉ. मेराज अहमद, अरुण प्रताप सिंह, इफराक अहमद, मंजूर अहमद, मुकेश शर्मा, मुनेश राघव, आवेश नदीम नोमानी, मंसूर अहमद, मसूदुज्जफर अमीनी, विपिन कुमार, नवाब अहमद, मंजूर अहमद, हबीब कासिम, हारिस, अर्शी खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें