न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
सेटेलाइट बस स्टैंड की जमीन को लेबल करने के लिए नगर निगम ने पोखरों की खुदाई से निकली मिट्टी को यहां डालना शुरु कर दिया है। मंगलवार को सेटेलाइट बस स्टैंड पर मिट्टी से भरे दर्जनों डंफरों खाली हुए।
इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस ने सेटेलाइट बस स्टैंड के प्रवेश द्वार को भी बैरीकेटिंग लगाकर बंद कर दिया है। इसके स्थान पर अब बसों का प्रवेश क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय के सामने वाली सड़क से होकर कराया जा रहा है।
क्षेत्रीय प्रबंधक ने जेड ए नोमानी ने बताया कि बारिश के दिनों में यहां बसों का संचालन अवरूद्ध न हो इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। बारिश से पहले इतनी व्यवस्था कर ली जाएगी कि यहां से बसों का संचालन सुचारु हो सके।