फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महात्मा गांधी से महान थे चौधरी चरण सिंह : सुनील-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। राजनीतिक पार्टियों सहित सामाजिक व शैक्षणिक संस्थाओं ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण स्मरण किया।

लोकदल के संस्थापक पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह का जयंती समारोह ‘किसान बचाओ देश बचाओ संकल्प’ के साथ सम्राट लाज में मनाया गया। मुख्य अतिथि लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. सुनील सिंह ने कहा कि चौ. चरण सिंह को भारत रत्न दिया जाना चाहिए, क्योंकि वे महात्मा गांधी से भी महान हैं।
विज्ञापन


महात्मा गांधी कभी सरकारी पदों पर नहीं रहे, जबकि चौ. चरण सिंह मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री पदों पर रहते हुए भी अपनी ईमानदारी व स्वच्छ चरित्र का परिचय दिया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एसपी कुशवाहा, हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप हुड्डा, लोकदल जिलाध्यक्ष देवानंद, ठा. रहीसपाल सिंह प्रधान, बच्चू चौहान प्रधान, प्रकाश चौधरी प्रधान, पंकज चौधरी, सौरभ चौधरी, उदयवीर सिंह, राहुल प्रधान, लोकेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

ज्ञान महाविद्यालय में मना किसान दिवस
ज्ञान महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह का जन्मदिवस को किसान दिवस के रूप में श्रमदान व गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. वाईके गुप्ता, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह, पुश्किन, मुस्कान, जनसंपर्क अधिकारी डॉ. ललित उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

माल्यार्पण कर कर दी चौ. चरण सिंह को श्रद्धांजलि
वरुणालय गेस्ट हाउस में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर सभी ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रालोद जिलाध्यक्ष चौ. रामबहादुर सिंह ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने सदा किसानों व मजदूरों के लिए कार्य किया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष अब्दुल्ला शेरवानी, संजीव चौधरी, डॉ. हरचरन सिंह, संतोषी धनगर, मसरूर अहमद, चौ. बिजेंद्र सिंह, डिगंबर सिंह, बोहरी सिंह आदि मौजूद रहे। जियाउर्रहमान ने किसानों को उनके अधिकार और कानून चौ. चरण सिंह ने दिलवाए थे। इस अवसर पर मंडल महासचिव अनीस चौहान, फूल सिंह धनगर, रिजवान चौहान, केपी सिंह, दानिश कुरैशी, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पीएसपी लोहिया मनाएगी किसान सप्ताह
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ने पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह का जन्मदिन किसान दिवस के रूप में 23 दिसंबर से 31 दिसंबर तक मनाने की घोषणा की है। पार्टी के जिला कार्यालय कयामपुर मोड़ क्वार्सी बाईपास पर मंडल प्रभारी डॉ. रक्षपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष बाबा फरीद आजाद, जिलाध्यक्ष डॉ. एमपी सिंह, जिला महासचिव राम अवतार सिंह, सुनील सिंह सविता, सुमित यादव, रामगोपाल, हरपाल सिंह, इरशाद आदिल, कमालुद्दीन, काजल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें