न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
इंग्राहम इंस्टीट्यूट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को क्रिसमस उत्सव धूमधाम से मनाया गया। उत्सव का शुभारंभ विशप सुबोध सी मंडल (आगरा दिल्ली एपस्कोपल एरिया), कमिश्नर अजयदीप सिंह, सुदिप्ता मंडला, केंद्रीय कोषाध्यक्ष एमसीआई जान एन हनचनमनी ने किया।
उत्सव में दीप प्रज्ज्वलन सीडीओ दिनेश चंद्र, आरएएफ कमांडेंट हेलाल फिरोज, निदेशक एसएन सिंह, प्रिंसिपल अनुरिता सिंह ने किया। इससे पहले उत्सव का आगाज रेव्ह एसटी गिल के बाइबिल पाठ व प्रार्थना से हुआ। विद्यार्थियों ने प्रेयर डांस की प्रस्तुति दी। कमिश्नर ने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने माता-पिता व शिक्षकों का सम्मान करें। साथ ही उनसे जीवन में कठिन परिश्रम करने को कहा, ताकि देखे सपने को पूरा कर सकें। विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुति दी। उत्सव का संचालन वसुंधरा चौधरी ने किया। इस अवसर पर पास्टर अमित ओसमॉड, पास्टर युसुफ दास, विद्यालय के कर्मचारी व अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।