फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक चकबंदी अधिकारी प्रथम के खिलाफ कार्यवाही की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने दादों के सहायक चकबंदी अधिकारी प्रथम रणधीर शेखर के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की संस्तुति प्रदेश के चकबंदी आयुक्त से की है। वहीं गलत रिपोर्ट बनाने पर चकबंदी लेखपाल मोहित को निलंबित कर दिया गया है। ये निंलबन 15 दिसंबर को हुआ है।

डीएम ने संस्तुति करते हुए इस संबंध में भेजे पत्र में कहा है कि अतरौली के शाहजहांपुर बैजना के संजू कुमार पुत्र राम सिंह ने मुख्यमंत्री के शिकायत पोर्टल आईजीआरएस के अंतर्गत आनलाइन शिकायत का गुणवत्तापरक निस्तारण नहीं होने की शिकायत की थी। जिस पर मुख्यमंत्री ने रोष व्यक्त किया था। इसका तत्काल में संज्ञान लिया गया। इस प्रकरण में सहायक चकबंदी अधिकारी रणवीर शेखर ने रिपोर्ट प्रस्तुत की थी कि संजू के गाटा संख्या पर दूसरे पक्ष के मुन्नालाल का अवैध कब्जा है। प्रतिवादी मुन्ना लाल का अवैध कब्जा हटाकर संजू कुमार को कब्जा दे दिया गया है। जिसके आधार पर तत्कालीन बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी द्वारा निस्तारण आख्या पोर्टल पर डाल दी गई। जबकि वास्तव में संजू को कब्जा नहीं दिलाया गया था। इसके बाद चकबंदी लेखपाल मोहित ने मौके पर जाकर फिर से जांच की को बात सत्य नहीं पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद यह भी पता चला कि प्रतिपक्षी मुन्ना लाल ने सरसों की फसल बो कर कब्जा कर लिया है। इसके बाद बोई गई फसल को नष्ट करा कर फिर से कब्जा दिलवाया गया। साथ ही इसी क्रम में सहायक चकबंदी अधिकारी प्रथम रणवीर शेखर के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की संस्तुति जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने की है। वहीं गलत रिपोर्ट बनाने पर चकबंदी लेखपाल मोहित को निलंबित कर दिया गया है। ये निंलबन 15 दिसंबर को हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें